रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिन्दी न्यूज यूपी
जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर के ग्राम पंचायत अमोली कला निवासी समाजसेवी गौरीकांत दीक्षित ने सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना से की। सुबह लगभग 11 बजे वे दर्जनों स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर लोककल्याण और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा और विकास के लिए राजनीति में आए हैं, न कि किसी षड्यंत्र के लिए। बीते रविवार को उन्होंने अपने ग्राम अमोली कला में जनसंपर्क अभियान की औपचारिक शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और पत्रकारों का सम्मान किया। खुले मंच से संबोधित करते हुए गौरीकांत दीक्षित ने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तोबुढ़वल चीनी मिल” वर्षों से बंद पड़ी है, जिससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं, और वे मिल को फिर से चालू कराने तथा युवाओं को रोजगार दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को आगे बढ़ाने की बात कही और जनता से अपील की के वे विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए उन्हें समर्थन दें। लोधेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेकने के बाद उनका जनसंपर्क अभियान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों में यह चर्चा जोरों पर है। कि इस बार गौरीकांत दीक्षित भाजपा से रामनगर विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। साथ में अनमोल मिश्रा (एडवोकेट) , प्रह्लाद सिंह,दिव्य प्रकाश शुक्ला, मुकेश मिश्रा अमित तिवारी, रोशन शुक्ला, अमित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे




