चोरो ने नगदी आभूषण सहित लाखों का चुराया
- पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुटी।
जगदीशपुर अमेठी। बीती रात्रि अज्ञात चोर छत के रास्ते कमरे मे घुसकर रखा नगदी सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों का माल चुरा कर भाग जाने मे सफल रहे घटना की सूचना पर पहुची पुलिस आस पास के सी सी कैमरो की सहायता से जाच मे जुटी हुई है
थाना कमरौली के उतेलवा बाईपास कॉलोनी में बुधवार की देर शाम को अज्ञात चोर छत के ऊपर खुले जाल के रास्ते कमरे मे घुसकर महिला को बंधक बना लिया और नगदी सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों रूपए कीमत का सामान चोर चुरा कर भाग जाने मे सफल रहे भुक्तभोगी थाना जगदीशपुर के मोहब्बत पुर निवासी सलमान और उसके भाई शमशाद कमरौली के उतेलवा बाईपास के बगल कॉलोनी में अपना मकान बनाकर रह रहे थे भुक्तभोगी महिला ने बताया कि मुझे बंधक बना लिया और नगदी व सामान के बारे में पूछा तो मैं बता दिया। शोर मचाने पर पास की क्लीनिक पर काम कर रहे मेरे देवर सलमान व स्थानीय लोग पहुंचे तब तक बदमाश भाग चुके थे इस सम्बन्ध मे थाना अध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि घटना प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं फिर भी आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरो का पता लगाया जा रहा है जो जल्द पकड़ मे होगे




