शादी का झांसा देकर युवती को भागने का आरोप रिपोर्ट दर्ज
पुलिस तलाश में जुटी
कमरौली अमेठी : थाना क्षेत्र के बनभरिया गांव से एक 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता शहाबुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 सितंबर 2025 की सुबह करीब 3 बजे गांव का ही रहने वाला महेश, पुत्र राम सुख, उनकी बेटी मेह सबा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।पिता की शिकायती पत्र पर पुलिस नेमुकदमा दर्ज कर छानवीन जारी की है इस सम्बन्ध मे थाना अध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि इस मामले की जांच उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस की टीम युवती की तलाश में जुट गई है




