नीलगाय से टकराई 112 पुलिस वाहन सवार तीन लोग घायल

जगदीशपुर –थाना क्षेत्र के सिधियांवा गांव के पास नेशनल हाईवे पर पर डायल 112 की पीआरवी संख्या 5344 स्कॉर्पियो वाहन एक नीलगाय से टकरा गई जिस सवार तीन लोग घायल हो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पर भर्ती कराया गया जहाँ ईलाज जारी है
घटना के अनुसार डायल 112 स्कॉर्पियो गाड़ी कॉलर की सूचना पर घटनास्थल की ओर जा रही थी कि अचानक नील गाय से भिड़ जाने के चलते सवार कांस्टेबल सौरभ यादव ,होमगार्ड अशोक कुमार व महिला सिपाही किरन यादव घायल हो गए जिसमे कांस्टेबल सौरभ यादव व होमगार्ड अशोक यादव को गम्भीर चोट लगी वही महिला सिपाही को हल्की चोट लगी है घटना की सूचना पर पहुचे थाना प्रभारी धीरेन्द्र यादव ने घायलों को ईलाज के लिए सी एच सी पर भर्ती कराया है जहाँ ईलाज जारी है




