गंभीर रूप से घायल व्यापारी नेता का प्रदेश प्रभारी श्री राजेश मसाला ने किया 25000/- का आर्थिक सहयोग
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️
अमेठी। बीते 30 दिसंबर को बिरसिंहपुर तहसील जयसिंह पुर (सुल्तानपुर) के भारतीय उद्योग व्यापार के अध्यक्ष जगन्नाथ कन्नौजिया के ऊपर प्राणघातक हमला कर मरणासन्न कर दिया गया था,जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे,पूरे शरीर में गंभीर चोटे आई थी,इसके बाद लगभग 2 महीने तक जगन्नाथ कनौजिया अस्पताल में भर्ती रहे उनका दो-दो बार ऑपरेशन हुआ,जिनका कई महीनों से लखनऊ में इलाज चल रहा है,जगन्नाथ कन्नौजिया के बेहतर इलाज हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राजेश मसाला ने प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के माध्यम से 25000/- रुपए का आर्थिक सहयोग किया,प्रदेश प्रभारी ने कहा
अपराधी चाहे जिस जाति धर्म के हो योगी सरकार में बक्से नहीं जाएंगे,
अपराधियों पर कार्यवाही के प्रश्न पर प्रदेश प्रभारी राजेश मसाला ने कहा कि जयसिंहपुर कोतवाली में सुसंगत धाराओं मुकदमा पंजीकृत हुआ है,अपराधी चाहे जिस जाति या धर्म के हों,योगी के सरकार में बक्से नहीं जाएंगे उन पर विधि पूर्वक कड़ी कार्यवाही सरकार द्वारा की जाएगी। हां इस मामले में कार्यवाही में विलंब हुआ है इसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय से वार्ता की जाएगी और कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की जाएगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि बिरसिंहपुर बाजार के व्यापारी निडर होकर अपना व्यापार करें, उनकी रक्षा सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस तत्पर है। और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तहसील, जिला तथा प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी पूरी ताकत से व्यापारियों की मदद के लिए खड़ा है। त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने प्रदेश प्रभारी और अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी को धन्यवाद देते हैं कि वे बिरसिंहपुर बाजार के अध्यक्ष के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किए। इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह,जयसिंहपुर तहसील प्रभारी केदार मिश्रा,महामंत्री सत्यम शुक्ला, जिला सहसचिव कृपा शंकर मिश्रा, तहसील उपाध्यक्ष विनोद मोदनवाल, रवीन्द्र मोदनवाल,पवन अग्रहरि,पंच बहादुर आदि उपस्थित रहे।




