चोरी की दस मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स के साथ तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार।

 

चोरी की 10 मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स के साथ तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार।

 

 

 

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भण्डाफोड़, विभिन्न जनपदों से चोरी की 10 मोटरसाइकिल(02 मोटरसाइकिलों के संपूर्ण कटे हुये पार्ट मय इंजन) व भारी मात्रा में 08 बोरियों में मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्टस के साथ 03 अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार ।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में दिनांक 08.03.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना जगदीशपुर श्री धीरेन्द्र कुमार यादव मय हमराह एवं प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम उ0नि0 श्री अनूप सिंह मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वाहन चोरो का एक गैंग चोरी की कुछ मोटरसाइकिलों के साथ ग्राम मोहब्बतपुर के पास झाड़ियों में खडे है । उक्त सूचना पर थाना जगदीशपुर व स्वाट/सर्विलांस की सयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घेरकर हिकमतअमली से 03 अन्तर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर 1.लाल साहब उर्फ विक्रम सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी पिपरी थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 29 वर्ष 2. रामकुमार उर्फ आकाश अग्रहरि पुत्र स्व0 छोटे लाल निवासी गनापुर थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 26 वर्ष 3. सूरज पासी पुत्र पांचू पासी निवासी पिपरी थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 02.00 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त लाल साहब उर्फ विक्रम सिंह के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस, रामकुमार उर्फ आकाश अग्रहरि के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस व सूरज पासी के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । मौके से अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 08 मोटरसाइकिल, 02 मोटरसाइकिल के इंजन व 08 बोरियों में मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्टस बरामद हुआ ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों का मोटरसाइकिल चोरी करने का एक गिरोह है । हम लोग मिलकर जनपद सुलतानपुर, बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी में घूमकर अपने एक अन्य साथी कृपाशंकर पुत्र रामलाल अग्रहरि निवासी गनापुर थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर के साथ मोटरसाइकिल चोरी करते है तथा पकडे जाने के डर से कुछ मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट, कुछ मोटरसाइकिल का चेचिस नम्बर रगडकर व कुछ पर छेनी मारकर कूटरचित कर उनका प्रतिरुपण करते हुये मोटरसाइकिलों का मलिक बनकर बेच देते हैं । जो मोटरसाइकिले हमलोग बेच नहीं पाते हैं उन्हे आपने साथी कृपाशंकर की मदद से अलग अलग पार्ट खोलकर बेच देते है । बरामद मोटरसाइकिलों को हमलोग लखनऊ, बाराबंकी अमेठी आदि स्थानों से चोरी किये हैं । थाना जगदीशपुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामनगर तहसील के दर्जनों पत्रकारों ने सीतापुर में पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन

Mon Mar 10 , 2025
रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज़ यूपी  रामनगर बाराबंकी।जनपद सीतापुर के महोली तहसील के दैनिक जागरण के संवाददाता राघवेंद्र बाजपेई की निर्मम हत्या पर जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर के दर्जनो पत्रकारों ने इसे बहुत ही कायराना कृत्य करार देते हुए रविवार को 2 मिनट का मौन धारण कर […]

You May Like

Breaking News