अमेठी में जमीन विवाद को लेकर दोहरी हत्या, देवर पर आरोप

अमेठी में जमीन विवाद को लेकर दोहरी हत्या, देवर पर आरोप

संवाददाता – गंगेश पाठक

अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रूदौली गांव में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। आरोप है कि एक युवक ने अपनी विधवा भाभी और भतीजे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

घटना में मृतकों की पहचान रमावती (45) और उनके बेटे आकाश (20) के रूप में हुई है। आकाश घर पर रहकर खेती करता था जबकि बड़ा भाई लुधियाना में नौकरी करता है। परिजनों का कहना है कि आरोपी रामराज (36) और मृतक परिवार के बीच डेढ़ बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले खेत में कीटनाशक डाले जाने के आरोप ने तनाव और बढ़ा दिया था।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रमावती और आकाश खेत में काम कर रहे थे। तभी आरोपी परिवार सहित वहां पहुंचा और दोनों पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ग्राम प्रधान के भाई राजीव सिंह ने बताया कि घटना से करीब एक घंटे पहले ही रमावती ने फोन कर आशंका जताई थी कि “ये लोग हमें मार देंगे, थाने में एप्लिकेशन डलवा दीजिए।” लेकिन थोड़ी ही देर बाद हत्या की सूचना मिल गई।

मृतका के भाई जगराम ने बताया कि विवाद को लेकर पहले पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि, “मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।”

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए रूसी कंपनियों को जयशंकर ने किया प्रोत्साहित

Thu Aug 21 , 2025
भारत के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए रूसी कंपनियों को जयशंकर ने किया प्रोत्साहित मॉस्को। रूस की आधिकारिक यात्रा पर गए विदेश मंत्री डॉ० एस० जयशंकर ने मॉस्को में इंडिया-रशिया बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए रूस के साथ व्यापार बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने रूसी कंपनियों को भारतीय कंपनियों […]

You May Like

Breaking News