जनपद में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है यूरिया उर्वरक, किसान जोतबही के अनुसार बिक्री केन्द्रों से कर सकते है यूरिया की खरीद।
अमेठी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता मित्रसेन वर्मा ने बताया कि सहकारिता विभाग की समितियों पर यूरिया उर्वरक का प्रेषण प्रीपोजिशिनिंग स्टाक 3003.000 मी0टन में से 750.000 मी0टन का प्रेषण समितियों को पी0सी0एफ0 द्वारा किया गया है तथा 15 दिसम्बर 2023 को 2664.000 मी0टन यूरिया उर्वरक की रैक जनपद को प्राप्त हुई, जिसमें से समितियों को 877.500 मी0टन तथा इफको के बिक्री केन्द्रों एवं इफको द्वारा संचालित आई0एफ0एफ0डी0सी0/ई-बाजार को 700.000 मी0टन यूरिया उर्वरक भेजी गयी है। उन्होंने बताया कि रैक से पी0सी0एफ0 बफर गोदाम में 1086.500 मी0टन यूरिया उर्वरक भण्डारित किया गया है एवं पी0सी0एफ0 बफर में कुल 3339.500 मी0टन यूरिया उपलब्ध है, जिसका प्रेषण समितियों को उनकी मांग के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 75 पैक्स समितियों द्वारा उर्वरक का व्यवसाय किया जा रहा है एवं यूरिया उर्वरक की कोई कमी जनपद में नही है तथा किसान अपने नजदीकी किसी भी समिति, इफको बिक्री केन्द्र, आई0एफ0एफ0डी0सी0, ई-बाजार से जोतबही के आधार पर निर्धारित अंश के मानक के अनुसार यूरिया उर्वरक खरीद सकते है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि किसानों हेतु सभी सहकारी समितियों पर नैनो यूरिया भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा गेहूॅ, सरसों, सब्जियों की फसल में टाप ड्रेसिंग में प्रयोग कर सकते है और गुणवत्तापूर्ण अनाज का उत्पादन कर सकते है।




