दिन दहाड़े हुई चोरी की सूचना का भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने किया खुलासा,

दिन दहाड़े हुई चोरी की सूचना का भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने किया खुलासा,

लूट की घटना निकली झूठी,

अमेठी / ग्राम माहेमऊ थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी निवासी एकलाख द्वारा समय करीब 11.00 बजे दिन में यूपी 112 पर सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी पुत्रवधू को बेहोश करके घर में रखा जेवर चोरी कर लिया गया है ।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष भाले सुल्तान शहीद स्मारक द्वारा तत्काल मौके पर जाकर जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि सूचनाकर्ता एकलाख के पुत्र सलमान ने फरजाना से 18 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था । सलमान सऊदी अरब में काम करता है। फरजाना की अपनी सास शहनाज से अनबन रहती है जिस कारण फरजाना द्वारा अपने घर में रखे जेवर को सास शहनाज की जानकारी से हटाने के लिए, चोरों के भय की बात को लेकर मनगढ़न्त कहानी बनाकर जेवर अपने मायके में अपनी माँ समीमा के पास ग्राम हामी का पुरवा मजरे ईमली गाँव में रख दिये गये थे जो उसके मायके में फरजाना के मां समीमा के पास मौजूद मिला है । उक्त चोरी की घटना पुलिस जांच में असत्य पायी गयी । आवेदक को ऐसा न किये जाने की सख्त चेतावनी दी गयी ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला को बेहोश कर चोरी का आरोप

Mon Sep 29 , 2025
महिला को बेहोश कर चोरी का आरोप पुलिस जांच में झूठी पाई गई सूचना जगदीशपुर : दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना से जहा लोगो मे भय ब्याप्त हो गया वही वही पुलिस की जाच पड़ताल मे चोरी की घटना झूठी निकलने से लोगो ने राहत की सास ली भाले […]

You May Like

Breaking News