ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण।

ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण।

अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने गोदामों में रखी बीयू/सीयू तथा वीवीपैट के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी देखा तथा गोदाम में लगी सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित टेक होम राशन इकाई में पोषाहार उत्पादन व वितरण को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

Thu Feb 6 , 2025
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित टेक होम राशन इकाई में पोषाहार उत्पादन व वितरण को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक। सभी इकाइयों पर पोषाहार के उत्पादन को बढ़ाने के दिए निर्देश। अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News