
विकासखंड तिलोई में मेरी माटी, मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अमेठी। पर्यटन सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अंतर्गत जनपद में मेरी माटी, मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2023 को तिलोई तहसील अंतर्गत विकासखंड तिलोई के समस्त ग्राम पंचायत में संरक्षित अमृत कलश को विकासखंड तिलोई में संग्रहण स्थल पर संरक्षित किया गया। अमृत कलश संग्रहण स्थल पर कार्यक्रम के दौरान विकासखंड तिलोई में मा0 मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, ब्लाक प्रमुख तिलोई, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी तिलोई, विकासखंड के प्रधानगण व अन्य सम्मानित जन सहित विकासखंड तिलोई के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे, जिसमें वीर शहीदों के परिवारजनों का सम्मान एवं पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2023 को तिलोई तहसील अंतर्गत विकासखंड सिंहपुर व बहादुरपुर के समस्त ग्राम पंचायत तथा नगर पालिका परिषद जायस के समस्त वार्ड में संरक्षित अमृत कलश को विकासखंड सिंहपुर व बहादुरपुर एवं नगर पालिका परिषद जायस पर उपक्तानुसार अमृत कलश संग्रहण स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उन्होंने विकासखंड सिंहपुर व बहादुरपुर एवं नगर पालिका परिषद जायस, अमेठी अंतर्गत समस्त सम्मानित जन से अपील की है कि कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करें।




