राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित टेक होम राशन इकाई में पोषाहार उत्पादन व वितरण को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित टेक होम राशन इकाई में पोषाहार उत्पादन व वितरण को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

सभी इकाइयों पर पोषाहार के उत्पादन को बढ़ाने के दिए निर्देश।

अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित टेक होम राशन इकाई में पोषाहार उत्पादन व वितरण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी इकाइयों पर उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। बताते चलें कि जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संरक्षित स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित टेक होम राशन इकाई जनपद में चार जगह संचालित है, जिसमें आस्था प्रेरणा लघु उद्योग जगदीशपुर, जागृति माइक्रो इंटरप्राइजेज गौरीगंज, संगम प्रेरणा माइक्रो एंटरप्राइजेज शुकुल बाजार तथा हौसला माइक्रो एंटरप्राइजेज मुसाफिरखाना द्वारा पोषाहार उत्पादन किया जा रहा है इन इन इकाइयों द्वारा 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए आटा बेसन हलवा, 3 वर्ष से 6 माह तक के बच्चों के लिए आटा बेसन बर्फी प्रीमिक्स, दलिया मूंग दाल खिचड़ी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए आटा बेसन बर्फी प्रीमिक्स, दलिया मूंग दाल खिचड़ी तथा 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए ऊर्जा युक्त हलवा का उत्पादन किया जाता है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी इकाइयों पर पोषाहार उत्पादन हेतु खाद्यान्न उपलब्धता, राॅ मैटेरियल की उपलब्धता तथा भुगतान की समीक्षा किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं ईकाई संचालकों को सभी इकाइयों पर उत्पादन बढ़ाने के साथ ही समय से खाद्यान्न उठान, निर्मित पोषाहार को जांच करने हेतु लैब भेजने के साथ ही भुगतान सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में इकाई बंद नहीं होनी चाहिए, कच्चे माल की आपूर्ति के लिए समय से संबंधित वेंडर को सूचित कर दिया जाए जिससे वह समय रहते कच्चा माल उपलब्ध करा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी इकाइयों पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे टेक होम राशन इकाई सुचारू रूप से चलती रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, बीएसए संजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सलाहकार समिति (बैंकर्स) की बैठक। बैंकर्स लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र करें निस्तारण...... डीएम।

Thu Feb 6 , 2025
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सलाहकार समिति (बैंकर्स) की बैठक। बैंकर्स लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र करें निस्तारण…… डीएम। अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति (बैंकर्स) की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान डीएम ने वार्षिक ऋण योजना […]

You May Like

Breaking News