अमेरिकी एनएसए की जयशंकर से मुलाकात,भारत-अमेरिका रणनीतिक होगी मजबूत

अमेरिकी एनएसए की जयशंकर से मुलाकात,भारत-अमेरिका रणनीतिक होगी मजबूत

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन सोमवार को भारत पहुंचे। सुलिवन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, आज सुबह नई दिल्ली में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हुई। द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर व्यापक चर्चा हुई। मुझे विश्वास है कि हमारे नए कार्यकाल में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मजबूती से आगे बढ़ेगी।
इसके साथ ही एनएसए सुलिवन ने अपने भारतीय समकक्ष एनएसए अजीत डोभाल से भी मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से महत्वाकांक्षी ‘महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका पहल’ (आईसीईटी) के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया।
सुलिवन 17 से 18 जून तक नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके साथ वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों और उद्योगपतियों का शिष्टमंडल भी आया है। माना जा रहा है कि सुलिवन की विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए डोभाल से मुलाकात दोनों देशों के बीच आपसी हित के जरूरी मुद्दों पर सहमति बनाने में मददगार होगी।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल पेमेंट सर्विस को बेहतर बनाने के लिए विदेश मंत्रालय _एसबीआई के बीच करार

Mon Jun 17 , 2024
डिजिटल पेमेंट सर्विस को बेहतर बनाने के लिए विदेश मंत्रालय _एसबीआई के बीच करार नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच भारतीय प्रवासी श्रमिकों, भर्ती एजेंटों (आरए) और ई-माइग्रेट पोर्टल के अन्य यूजर्स को एसबीआईई-पे नामक भुगतान गेटवे के माध्यम से एसबीआई की अतिरिक्त डिजिटल भुगतान […]

You May Like

Breaking News