मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 200 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 200 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न।

अमेठी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज चार विकासखंडों क्रमशः अमेठी, भेटुआ, भादर व संग्रामपुर के 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह विकासखंड भेटुआ परिसर में शुभ मुहूर्त पर पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें विकासखंड अमेठी के 60 जोड़े, भेटुआ के 62, भादर के 48 व संग्रामपुर के 30 जोड़े शामिल हैं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, ब्लॉक प्रमुख भादर प्रवीण सिंह, ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ला संबंधित खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रशंसा की व वर-वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद ने की डीएम से बात, कहा जाचं कर दोषी के खिलाफ करे सख्त कार्रवाई

Wed Dec 6 , 2023
सांसद ने की डीएम से बात, कहा जाचं कर दोषी के खिलाफ करे सख्त कार्रवाई सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने प्रतिभावान शिक्षक सूर्य प्रकाश द्विवेदी की आत्महत्या के मामले में जिलाधिकारी से वार्ता की है।उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि प्रकरण की जांच कराकर दोषी […]

You May Like

Breaking News