रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज यूपी
विकासखंड रामनगर के ग्राम साधारणपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकिशोर शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बाराबंकी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत को भारी बहुमत से जिताने की अपील की इस अवसर पर श्री राम किशोर शुक्ला ने कार्यकर्ताओ को पार्टी की रीड की हड्डी बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही चुनाव जीता जाता है। क्योंकि यह लोग रातों दिन सर्दी गर्मी बरसात में प्रचार प्रसार कर लोगों को जोड़ने का महत्वपूर्ण काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी में हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ है भाजपा के शासनकाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का महत्व बढ़ा है। रामराज की परिकल्पना सार्थक हुई। अयोध्या वाराणसी विंध्याचल प्रयागराज मथुरा व लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर सहित छोटे बड़े धर्म स्थलों का चौमुखी विकास किया जा रहा है। प्रदेश व केंद्र की सरकार निरंतर जनहित कारी योजनाओ का संचालन कर रही है और आगे भी करती रहेगी।




