सीतापुर: युवक ने पत्नी और तीन बच्चों सहित मां की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, इलाके में फैला सन्नाटा

रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज यूपी 

रामपुर मथुरा थाना इलाके में आज सुबह तड़के एक नशेड़ी युवक ने अपने परिवार के पांच सदस्यों को गोली मारकर स्वयं भी आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा उठाये गये दुस्साहसिक कदम में युवक की पत्नी और तीन बच्चों सहित मां शामिल है।इस वारदात में परिवार में छह लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कार्रवाई में जुट गया है।इस वारदात में परिवार में छह लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कार्रवाई में जुट गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पहलापुर गांव निवासी अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी प्रियंका (40) वर्ष, बेटी अश्विनी (12) वर्ष मां सावित्री (65) वर्ष सहित अन्य दो बच्चों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद अनुराग ने स्वयं को भी गोली मारकर मौत के गले लगा लिया। इस दर्दनाक वारदात में युवक अनुराग सहित परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर ग्रामीणों से घटना की वजह जानी। सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि मृतक युवक अनुराग नशे का आदी था। घर पर आए दिन हो रहे झगड़े से तंग आकर परिवार वाले उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जाना चाहते थे। इसी बात को लेकर रात में विवाद हुआ और सुबह तडके युवक अनुराग ने वारदात को अंजाम दिया।

 

0Shares

Vinayak Giri

सह-संपादक विनायक गिरि लखनऊ मोo-7905072800

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले "एंटी-हीरो" अशोक कुमार की....

Sun May 12 , 2024
बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की…. @शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए […]

You May Like

Breaking News