दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राऐं समयान्तर्गत करें आनलाइन आवेदन।
अमेठी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों/प्रबन्धक/प्रधानाचार्यो/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों व समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत समय सारिणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु कक्षा-11 से उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने की तिथि 22 सितम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित की गयी है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि समस्त पात्र छात्र-छात्राऐं अपने शिक्षण संस्थानों के माध्यम से दिशा-निर्देश प्राप्त कर आनलाइन आवेदन करें, जिससे उन्हें उक्त योजना से लाभान्वित हो सके।




