गो आश्रय स्थलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, शेड, बीमार पशुओं की उचित देखभाल इत्यादि मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्त संबंधित अधिकारियों व नोडल अधिकारियों के साथ बैठक किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित सभी गौशालाओं पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गौ-आश्रय स्थलों पर गोवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा गर्मी के दृष्टिगत सभी गौशालाओं में गोवंशों हेतु पीने का पानी व छांव की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को भी गौशालाओं से जोड़ा जाए जिससे ग्रामीण गौशालाओं में आकर गोवंश की देखभाल करें। उन्होंने कहा कि गोकाष्ट बनाने वाली मशीन का क्रय किया जाए एवं गाय के गोबर से गोकाष्ट बनाकर उन्हें बेचा जाए जिससे गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जनपद की समस्त गौशालाओं पर आगामी 3 माह का भूसा का स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं पर ताजा स्वच्छ पानी उपलब्ध रहे, जहां पर पशुओं के बैठने हेतु पर्याप्त मात्रा में टीन शेड की व्यवस्था नहीं है वहां पर पर्याप्त टीन शेड का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शासन स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है अतः इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही करने वाले अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी गौशाला पर कोई समस्या है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर प्रत्येक दशा में समस्या का निवारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सहभागिता योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को दुधारू गाय देने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी गौशालाओं के लिए चारागाह हेतु भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए तथा सभी बीडीओ को चारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुआई करने को कहा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी सहित समस्त नोडल अधिकारी/खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

29 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तिलोई में होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन।

Sun Aug 27 , 2023
अमेठी। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपम रानी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2023 को पूर्वाह्न 10:30 से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तिलोई में एक दिवसीय निशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। रोजगार मेले में […]

You May Like

Breaking News