पत्रकार एकता संघ, मानव अधिकार संरक्षण, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से किया नवागत जिलाधिकारी का अभिनंदन
संविधान जागरुकता मंच टीम ने जिला अधिकारी को भेंट किया भारतीय संविधान की पुस्तक
सुलतानपुर। नवागत जिलाधिकारी महोदया श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना का स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव डी पी गुप्ता एड के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा सुचिबद्ध संस्था मानव अधिकार संरक्षण की महिला जिला अध्यक्ष नीलिमा सेठ, महासचिव नुपुराज वर्धन, जिला उपाध्यक्ष मधु कपूर, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष राम पोपटानी, युवा जिला प्रभारी अरविंद चौरसिया, दीपक आर्य, संविधान जागरुकता मंच के अध्यक्ष जगध्यान यादव, राजदेव यादव पत्रकार,पवन कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव डी पी गुप्ता एड ने बुके व स्वागत पत्र दिया। वहीं मानव अधिकार संरक्षण संस्था की महिला जिला अध्यक्ष नीलिमा सेठ ने अपनी टीम के साथ उनको शाल पहना कर अभिनंदन किया। संविधान जागरुकता मंच की टीम ने जिला अधिकारी महोदया को भारत का संविधान पुस्तक भेंट किया।इस दौरान पत्रकार एकता संघ के जिला उपाध्यक्ष राजन गुप्ता, लीगल एडवाइजर डी डी निषाद, जिला सचिव अश्विनी वर्मा,अशोक वर्मा, दीपक मोदनवाल, अनूप कनोडिया आदि ने भी बुके देकर जिला अधिकारी महोदया का स्वागत अभिनन्दन किया।
अभिनंदन समारोह में पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव डी पी गुप्ता एड ने स्वागत पत्र पढ़ते हुए जिला अधिकारी महोदया को संबोधित किया कि हम सब सामाजिक संगठन उनकी जिले में तैनाती पर हर्ष व्यक्त करते हैं। हम सभी को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि माननीय जिला अधिकारी महोदया के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जनपद के सभी आम लोगों को न्याय मिलेगा। जिले की कानून व्यवस्था बेहतर से बेहतर होगी ।आम जनता का मानव अधिकार संरक्षित होगा। इस दौरान जिला अधिकारी महोदया ने खुशी जाहिर करते हुए डी पी गुप्ता एड से कहा कि जिले की कोई भी समस्या हो वे उन्हें सीधे फोन कर अवगत करायें। हर समस्या का न्यायोचित समाधान किया जायेगा।




