मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला कारागार में एच0आई0वी0, हिपेटाइटिस बी एवं सी तथा क्षय रोग की जॉच हेतु फीता काटकर जॉच कैम्प का किया गया आयोजन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला कारागार में एच0आई0वी0, हिपेटाइटिस बी एवं सी तथा क्षय रोग की जॉच हेतु फीता काटकर जॉच कैम्प का किया गया आयोजन

सुलतानपुर 05 दिसम्बर/महानिदेशक, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य सेवायें, उ0प्र0 लखन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्रदेश की समस्त कारागारों में निरूद्ध कैदियों की एच0आई0वी0, हिपेटाइटिस बी एवं सी तथा क्षय रोग हेतु स्क्रीनिंग कराये जाने तथा स्क्रीनिंग में धनात्मक पाये गये व्यक्तियों की वायरल लोड जॉच एवं रूटीन जॉच कराये जाने के बाद उपचार प्रारम्भ किये जाने के लिये स्क्रीनिंग हेतु 05 दिसम्बर, 2023 को जिला कारागार सुलतानपुर में एच0आई0वी0, हिपेटाइटिस बी एवं सी तथा क्षय रोग की जॉच हेतु कैम्प का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओ0पी0 चौधरी द्वारा उक्त जॉच कैम्प का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। कारागार में निरूद्ध बन्दियों को उपरोक्त बीमारियों की गम्भीरता तथा इससे बचने के उपाय एवं जॉच/उपचार के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक, जिला कारागार सुलतानपुर द्वारा बताया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में जॉच कराने के लिये के लिये बन्दियों को प्रेरित किया गया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर का किया गया औचक निरीक्षण।

Wed Dec 6 , 2023
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर का किया गया औचक निरीक्षण। सुलतानपुर 05 दिसम्बर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पयागीपुर, सुलतानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य बन्द पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया […]

You May Like

Breaking News