“मेरी माटी, मेरा देश” अमृत कलश यात्रा में जनपद से राजधानी दिल्ली तक लेकर जाने वाले स्वयंसेवियों का हुआ सम्मान समारोह।
जिले के प्रशासनिक अधिकारी व ब्लॉक प्रमुखों का वीर शहीदों सहित गाँव की घर घर की मिट्टी संग्रहीत अभियान को सफल बनाने में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वागत सम्मान
सुल्तानपुर: जिला पंचायत परिसर में आयोजित मेरी माटी, मेरा देश अंतर्गत सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक अलग छाप छोड़ने में जनपद सुल्तानपुर का पीतल से बना पांच फीट का कलश अपनी पूरी चर्चा बटोर कर जो मुकाम हासिल किया उसके लिए जनपद से कलश यात्रा को लेकर जाने वाले एन. वाई. के, युवक मंगल दल व स्वयं सेवी संगठनों के युवाओं व जनपद प्रशसनिक कर्मचारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, विधायक ताहिर खां, विधायक सीताराम वर्मा ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक और अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज सिंह ने प्रतिभाओं को शाल भेंट कर दिया स्मृति चिन्ह एवं मेरी माटी मेरा देश प्रशस्ति पत्र। 5 फुट के अमृत कलश के सफलता पूर्ण ढंग से दिल्ली पहुंचने पर जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह द्वारा किया गया आयोजन।




