आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाजार में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का किया गया आयोजन

आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाजार में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का किया गया आयोजन।

अमेठी। शासन के निर्देशानुसार आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाजार में रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने अभ्यर्थियों को संबोधित किया तथा करियर संबंधित जानकारी प्रदान की। मेले में कुल 04 प्लेसमेंट कंपनियों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न पदों के लिए 164 अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में कुल 268 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया। मेले में खंड विकास अधिकारी अंजली सरोज एवं अवनीश जनार्दन मुख्यमंत्री फेलो ने मेले में सहयोग प्रदान किया। कौशल विकास के एमआईएस मैनेजर मृत्युंजय तिवारी, सेवायोजन कार्यालय के सुरेंद्र पांडे, अजय कुमार सहित समस्त कर्मचारियों ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 12 अक्टूबर को

Tue Oct 10 , 2023
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 12 अक्टूबर को। अमेठी। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) अर्पित गुप्ता ने अवगत कराया है कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आयोजित होने वाले पर्व-नवरात्रि, दशहरा, मूर्ति विसर्जन […]

You May Like

Breaking News