आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 12 अक्टूबर को।
अमेठी। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) अर्पित गुप्ता ने अवगत कराया है कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आयोजित होने वाले पर्व-नवरात्रि, दशहरा, मूर्ति विसर्जन का सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर 2023 को अपरान्ह 04.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया जायेगा, जिसमें समस्त विभागाध्यक्षों को बैठक में अनिवार्य रूप से ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।




