ट्रक व बाइक की भिड़ंत मे एक ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल
घायल युवक ट्रक मे फंसकर लगभग 100मीटर तक गया
ईलाज के लिए ट्रामा सेंटर जाते समय हुई मौत
जगदीशपुर अमेठी। कमरौली थाना क्षेत्र के रोड़ नम्बर चार के निकट रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी युवक बाइक समेत लगभग 100 मीटर तक ट्रक के नीचे घसीटता चला गया जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगो की मदत से घायल को इलाज के लिए सी एच सी पर भर्ती कराया गया जहा हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर करने पर घायल की मौत इलाज के दौरान हो गई
जानकारी के अनुसार सराय आलम नियावा निवासी आलोक शुक्ला उम्र 22 वर्ष जो औद्योगिक क्षेत्र के एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करता था रविवार की सुबह काम खत्म करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था कि रोड नम्बर चार के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे आलोक बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस जाने से चालक लगभग,100 मीटर तक घसीटते ही ले गया जिससे बाइक सवार आलोक गम्भीर रूप से घायल हो जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते की ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग जाने मे सफल रहा वही घायल को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहा युवक की मौत हो गई इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक की तलाश जारी है जो जल्द ही पुलिस पकड़ मे होगा




