दबंग ठेकेदारों द्वारा हरे पेड़ों की कटान जारी

दबंग ठेकेदारों द्वारा हरे पेड़ों की कटान जारी

रातों रात हाईमास्क लाईट लगाकर हो रही हरे पेड़ की कटान

 

वीरेंद्र तिवारी की रिपोर्ट

 

जगदीशपुर अमेठी। सरकार जहा एक ओर हरियाली को बढ़ावा दे रही है ठेकेदारो द्वारा चोरी छिपे हरे पेड़ों की कटान जारी है विभागीय अधिकारी सब देखते हुए अंजान बने हुए है

कोतवाली क्षेत्र के विस्मिल्ला मजरे इटरौर गांव में हरियाली को रातों-रात उजाड़ने का खेल खुलेआम चल रहा है। गांव के बाग में आम और महुआ के प्रतिबंधित हरे पेड़ हाईमास्क लाइट लगाकर लगातार काटे जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस पूरे खेल के पीछे क्षेत्रीय दबंग ठेकेदारो का नाम सामने आ रहा है, जो कई हफ्तों से धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई करा रहे हैं। गौर तलब हो कि कटान की लगातार जानकारी दिए जाने के बावजूद न तो पुलिस प्रशासन और वन विभाग इस मामले को गंभीरता से नही ले रहा है। शासन जहाँ एक ओर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति का संदेश दे रहा है, वहीं दूसरी ओर हरियाली के दुश्मन गांवों को वीरान करने में जुटे हैं इस सम्बन्ध मे पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है, जाँच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि हरे पेड़ों की अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंबल घाटी बना कोतवाली क्षेत्र, पुलिस पस्त चोर मस्त

Wed Sep 10 , 2025
चंबल घाटी बना कोतवाली क्षेत्र, पुलिस पस्त चोर मस्त ताबड़तोड़ चोरियों से मचा हड़कंप, अफवाह बताकर पल्ला झाड़ रही पुलिस जगदीशपुर, कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग खुद को दहशत के साए में जीने […]

You May Like

Breaking News