संदिग्ध परिस्थितियों मे छत पर मिला विवाहिता का शव
जगदीशपुर अमेठी।छत पर बने कमरे में सो रही विवाहिता का शव सुबह बिस्तर पर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मंगौली गांव निवासी नसीबा बानो पत्नी मोहम्मद शकील उम्र लगभग 23 वर्ष जो छत पर कमरे में लेटी थी सुबह परिजन उसका शव बिस्तर पर पडा देख रोने बिलखने लगे जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूंछतांछ कर ही रही थी कि घटना की जानकारी पाने पर मृतका के पिता गौस मोहम्मद निवासी सेमरौता थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी भी मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी मांग पूरी ना होने पर मेरी बेटी को मार दिया गया जिसकी लिखित तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाई की मांग की।अंतोगत्वा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा तहरीर मिली है जिसकी छानबीन जारी है फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात मामला साफ हो जाएगा ।




