स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
कमरौली अमेठी।
नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना कमरौली पुलिस द्वारा 315 ग्राम स्मैक के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत मंगलवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कमरौली पुलिस द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अरशद अली उर्फ सोनू पुत्र मुकर्रम अली निवासी मो0 किला कस्बा व थाना इन्हौना जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 315 ग्राम स्मैक बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना कमरौली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




