लखनऊ की पीहू ने जीता स्टाइल आईकॉन अवार्ड

लखनऊ की पीहू ने जीता स्टाइल आईकॉन अवार्ड

लखनऊ/ मिस यूपी प्रतियोगिता में टॉप फाइव में अपनी जगह बनाकर लखनऊ, आशियाना की पीहू पुरवार (प्रिया) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पीहू भारतीय रेलवे, मण्डल रेलवे कार्यालय (डीआरएम ऑफिस) में कार्यरत है। पीहू एक फैशन डिजाइनर भी है और इनका बचपन से मॉडलिंग और एक्टिंग करने का सपना रहा है।
इस वर्ष पीहू ने मिस उत्तर प्रदेश, क्वींस ऑफ एक्सीलेंस 2024 सीजन 2 में प्रतिभाग किया और सफलता हासिल की।
लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में मिस यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मिस पीहू (प्रिया) ने स्टाइल आइकॉन अवार्ड भी अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन दो दिन 6_7 अप्रैल को किया गया। शो की डायरेक्टर डॉक्टर आकांक्षा गोगना रही, वही दूसरी ओर शो के एंकर अभिनेता अमन वर्मा और सेलिब्रिटी जूरी, फेमिना मिस इंडिया, मान्या सिंह रही। इस मौके पर बोलते हुए पीहू ने अपनी इस जीत का सारा श्रेय अपने परिवार को दिया।
(लखनऊ ब्यूरो)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के आर्थिक सहयोग से नेपाल मैं शिक्षा के मंदिरों की बड़ रही संख्या

Fri Apr 19 , 2024
भारत के आर्थिक सहयोग से नेपाल मैं शिक्षा के मंदिरों की बड़ रही संख्या काठमांडू। नेपाल के दार्चुला जिले के शैल्याशिखर नगर पालिका क्षेत्र में भारत की वित्तीय सहायता से बनने वाले एक विद्यालय की गुरुवार को आधारशिला रखी गई। एक कार्यक्रम के दौरान काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में द्वितीय […]

You May Like

Breaking News