पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना इन्हौना का किया गया वार्षिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना इन्हौना का किया गया वार्षिक निरीक्षण ।

अमेठी।  पुलिस अधीक्षक  सरवणन टी. द्वारा थाना इन्हौना का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गयी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गार्द का निरीक्षण किया गया । तदुपरान्त महोदय द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, मिशन शक्ति केन्द्र व अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन किया गया । थाना परिसर, कार्यालय आदि की साफ-सफाई व रजिस्टरों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया । उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को अच्छी वर्दी धारण करनें, थाने पर आने वाले फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करते हुये उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारित करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियत्रंण, महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी रोकथाम, लंबित विवेचना, लंबित माल निस्तारण एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई  दिनेश कुमार मिश्र व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ भगवान परशुराम जयंती उत्सव

Sun Apr 19 , 2026
भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ भगवान परशुराम जयंती उत्सव अलमापुर निसूरा , 19 अप्रैल 2026 (रविवार): अलमापुर निसूरा क्षेत्र में भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इटाइल वीर बाबा के स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र […]

You May Like