जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने की गिरफ्तार हुए भारतीय मछुआरों की मदद

जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने की गिरफ्तार हुए भारतीय मछुआरों की मदद

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिए 19 भारतीय मछुआरों की सहायता के लिए श्रीलंका के जाफना में स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास आगे आया है।
जाफना स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों को न केवल कानूनी सहायता प्रदान की, बल्कि जरूरत का सामान भी प्रदान किया। मछुआरों की शीघ्र घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए दूतावास ने उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान की और श्रीलंकाई अधिकारियों से आग्रह किया कि उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराए।
महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा जाफना में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के कांसुलर अधिकारियों ने कायट्स, जाफना में आज हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को सामग्री और कानूनी सहायता प्रदान की। कांसुलर अधिकारियों ने मछुआरों के कल्याण की मांग की और भारत में उनके परिवार को फोन कॉल की सुविधा प्रदान की।
दरअसल तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। पिछले कुछ महीनों के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।
ऐसी स्थिति में भारतीय उच्चायोग उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान करता है और उनकी शीघ्र घर वापसी की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। इस हफ्ते की शुरुआत में श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 12 भारतीय मछुआरे चेन्नई वापस पहुंचे थे।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री की 125 से अधिक योजनाओं ने बदली गांव की तस्वीर : सांसद मेनका सांसद मेनका गांधी ने हेमनापुर में लगाई चौपाल 148 समस्याओं को 15 दिन में निस्तारित करने का दिया निर्देश

Fri Feb 9 , 2024
प्रधानमंत्री की 125 से अधिक योजनाओं ने बदली गांव की तस्वीर : सांसद मेनका सांसद मेनका गांधी ने हेमनापुर में लगाई चौपाल 148 समस्याओं को 15 दिन में निस्तारित करने का दिया निर्देश सुल्तानपुर– सांसद मेनका संजय गांधी ने अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को बल्दीराय मंडल […]

You May Like

Breaking News