
सुलतानपुर 08 सितम्बर/जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह , उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद सहित जनता दर्शन में आए हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315
Next Post
अन्य पिछड़ा वर्ग के इच्छुक शादी अनुदान के लिए करें आनलाइन आवेदन
Fri Sep 8 , 2023
अमेठी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के ऐसे गरीब व्यक्तियों जिनके पुत्रियों की शादी वित्तीय वर्ष 2023-24 में हो चुकी है अथवा होनी है उन व्यक्तियों को शादी अनुदान प्राप्त करने हेतु पिछड़ा […]

You May Like
-
2 years ago
चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित सिंहपुर अमेठी


