
मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
मा. राज्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
अमेठी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम के तहत आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा. राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री मयंकेश्वर शरण सिंह व जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। तदोपरांत लोकगायको एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अशोक महाराज, नीलम सिंह व जेपी यादव की टीम द्वारा देशभक्ति गीतों एवं सैनिक स्कूल तथा अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वही आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में समस्त विकासखंडों एवं नगर निकायों से लाए गए अमृत कलश को संग्रहित किया गया। 27 अक्टूबर को इन अमृत कलशों को बस द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ भेजा जाएगा। इस अवसर पर मा. राज्यमंत्री जी ने कहा कि यह सभी जनपदवासियों के लिए गर्व का विषय है कि जिले की मिट्टी को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक लेकर जाया जा रहा है। कार्यक्रम में मा. राज्यमंत्री जी को जिलाधिकारी ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रवीणा शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी चंद्रमौली, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा बाजपेई, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंजली सिंह, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्रा, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, पीडी ऐश्वर्य यादव, जीएमडीआईसी राजीव कुमार पाठक, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र आराधना राज, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस रीता सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जन सामान्य व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




