ज्येष्ठ माह के पावन शनिवार पर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का संगम, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ज्येष्ठ माह के पावन शनिवार पर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का संगम, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राकेश कुमार मिश्रा, संवाददाता

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन शनिवार के अवसर पर राजधानी लखनऊ के नीलमथा स्थित विजयनगर चौराहे पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से ओत-प्रोत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन का संचालन बाबा नीम करौली के परम भक्त मलखान यादव द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा नीम करौली महाराज, भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना तथा भजन-कीर्तन के साथ हुआ। इसके उपरांत पूरी, सब्जी, चावल, छोला एवं बूंदी का भोग अर्पित किया गया। भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान “बाबा नीम करौली महाराज की जय”, “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए इसकी सराहना की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजीत यादव, पूर्व विधायक अमरीश सिंह, पुष्कर यादव, शिव प्रताप यादव, छोटू राम, अचल यादव, अनिकेत यादव, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सरबजीत यादव, सुशील यादव, नीरज पाल, मनीष रावत, गुरजीत सिंह, शशांक यादव, दिनेश सिंह, अमन यादव एवं योगेश यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भंडारे के सफल आयोजन में सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे पूरा कार्यक्रम भव्य, सुव्यवस्थित एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने वाला प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News