जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा के तकनीकी साधनों की तैयारी पूरी कर लें…….जिलाधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा के तकनीकी साधनों की तैयारी पूरी कर लें…….जिलाधिकारी

अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के संबंध में स्टेक होल्डर के विभागों को आने वाले समय में सड़कों पर घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी को कम करने हेतु आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई तथा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षित सड़क यातायत के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि सड़क पर लगने वाले डिवाइडर पट्टी संकेतक एवं चेतावनी सूचक बोर्ड जो की कोहरे एवं सामान्य समय में भी वाहन को चलाने वालों की सुरक्षा में कारगर एवं सहायक सिद्ध होते हैं, उनकी तैयारी सड़क निर्माण एजेंसियों से पूर्ण करा लें। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, एनएचएआई के अधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

02 से 08 अक्टूबर, 2023 तक जनपद में स्वच्छता जागरूकता अभियान का होगा आयोजन-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Wed Sep 27 , 2023
02 से 08 अक्टूबर, 2023 तक जनपद में स्वच्छता जागरूकता अभियान का होगा आयोजन-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर 27 सितम्बर/माननीय मुख्य न्यायमूर्ति माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद /मुख्य संरक्षक उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष 02 अक्टूबर से सम्पूर्ण प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से […]

You May Like

Breaking News