लखनऊ में एस्ट्रो भारत-AI के नए ब्रांच कार्यालय का भव्य उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

लखनऊ में एस्ट्रो भारत-AI के नए ब्रांच कार्यालय का भव्य उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

लखनऊ, 29 दिसम्बर।

ज्योतिष और आधुनिक तकनीक के संगम को आगे बढ़ाते हुए एस्ट्रो भारत-AI ने लखनऊ के गोमती नगर में अपने नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना की। कार्यालय का विधिवत शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा, श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी, हारून राईन तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “ज्योतिष सनातन धर्म की एक प्राचीन एवं महत्वपूर्ण विद्या है। एस्ट्रो भारत-AI द्वारा आधुनिक तकनीक के साथ इस प्राचीन ज्ञान को जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास सराहनीय है। यह पहल ज्योतिष को आधुनिक युग में नई पहचान दे रही है।” उन्होंने एस्ट्रो भारत-AI की पूरी टीम को इस अभिनव प्रयास के लिए शुभकामनाएँ दीं।

एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान का मोबाइल एप्लीकेशन 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर लॉन्च किया जाएगा। यह ऐप 150 से अधिक देशों, 11 भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिसमें 5000 से अधिक अनुभवी ज्योतिषी अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।

नया ब्रांच कार्यालय उत्तर प्रदेश में एस्ट्रो भारत-AI की उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा ज्योतिषीय परामर्श, अनुसंधान और ग्राहक सहायता सेवाओं को नए आयाम प्रदान करेगा।

एस्ट्रो भारत-AI अपने ऐप के माध्यम से AI इंटीग्रेशन, पर्सनलाइज़्ड कंसल्टेशन, हस्तरेखा विज्ञान, न्यूमेरोलॉजी, फेस-रीडिंग और शिक्षा से जुड़े विशेष सेगमेंट उपलब्ध कराता है।

संस्थान चार प्रमुख क्षेत्रों पर कार्य कर रहा है—

ज्योतिष शिक्षा, परामर्श सेवाएँ, ई-मंदिर, और डिजिटल स्टोर (ई-स्टोर), जहाँ उपयोगकर्ताओं को ई-कॉमर्स की तर्ज पर विभिन्न सेवाएँ प्राप्त होंगी।

इस कार्यक्रम में अदनान अहमद, वैभव, प्रदीप वर्मा, अमन वर्मा, स्वाति, साथ ही सीकेडी वेंचर से पंकज, प्रोजेक्ट हेड नीलांश, अभिनव, रितेश रंजन, गणेश, रामेंद्र, पृथ्वी सहित एस्ट्रो भारत-AI की पूरी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस स्टैंड पर कार से स्टंट करना पड़ा भारी, स्टंटबाज गिरफ्तार

Mon Dec 29 , 2025
  बस स्टैंड पर कार से स्टंट करना पड़ा भारी, स्टंटबाज गिरफ्तार   अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर क्षेत्र में कार से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 28 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति कस्बा […]

You May Like

Breaking News