क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज के वार्षिक खेल दिवस में प्रतिभा का धमाकेदार प्रदर्शन, मंत्री नरेन्द्र कुमार कश्यप हुए मंत्रमुग्ध

क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज के वार्षिक खेल दिवस में प्रतिभा का धमाकेदार प्रदर्शन, मंत्री नरेन्द्र कुमार कश्यप हुए मंत्रमुग्ध

संवाददाता – गंगेश पाठक

 अमेठी। जगदीशपुर स्थित क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित भव्य वार्षिक खेल दिवस में विद्यार्थियों ने अनुशासन, ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे मंत्री नरेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद पूरा परिसर तालियों और उत्साह की गूंज में डूब गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज के प्रिंसिपल रेव. फादर वॉल्टर डी’सिल्वा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे रेव. मॉन्सिन्योर रेजिनाल्ड पॉल डी’सूज़ा ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम स्पिरिट और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देने पर जोर दिया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र कुमार कश्यप ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षित और अनुशासित पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए विद्यार्थियों से ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज डी’सिल्वा के नेतृत्व की सराहना की और विद्यालय को शिक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट केंद्र बताया।

खेल दिवस का थीम “ALTIORA – The Spirit of Going Beyond” रहा, जिसके अनुरूप विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, दौड़ प्रतियोगिताओं, जिम्नास्टिक्स, योग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अतिथि मंच पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश यज्ञ सैनी, ऋषि चौरसिया, रमाशंकर राजपूत, विजय गुप्ता, अनिल वर्मा, विवेक बाजपेई, राहुल सिंह एवं अविनाश मिश्रा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट समन्वय से कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं आकर्षक रहा। दर्शकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर प्रत्येक प्रस्तुति का स्वागत किया। समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा खेल दिवस को आगे और उच्च स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

Sun Nov 30 , 2025
धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव जगदीशपुर, अमेठी। विकास खंड के अंतर्गत आने वाले मंगौली गाँव स्थित श्याम इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सुबह से ही विद्यालय में उत्साह व उल्लास […]

You May Like

Breaking News