प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला से पत्रकार समिति प्रतिनिधिमंडल की भेंट
25 सितम्बर को दीनदयाल जयंती व पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुँचा और प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य श्री गोविंद नारायण शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आगामी 25 सितम्बर को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।मुलाकात के दौरान समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की धुरी है तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद पत्रकारिता के मूल उद्देश्य से गहराई से जुड़ा है। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की नब्ज समझने वाले प्रहरी हैं और लोकतंत्र में उनकी सुरक्षा व गरिमा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय जी को भारत माता का सच्चा सपूत बताते हुए उनके अंत्योदय और मानववाद दर्शन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष हरीश तिवारी, महासचिव आशीष तिवारी व संगठन मंत्री गंगेश पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।




