रिसेप्शन की खुशियां मातम में बदलीं, लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

रिसेप्शन की खुशियां मातम में बदलीं, लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

अमेठी जनपद के कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे मल्हाह मजरे बरसंडा गांव में एक रिसेप्शन समारोह के दौरान बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार से पहले ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात गांव में आयोजित रिसेप्शन समारोह में डांस के दौरान एक बच्चे की शर्ट फट जाने को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजन भी विवाद में कूद पड़े और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट के दौरान ओमप्रकाश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पत्नी सीतापती की तहरीर पर पुलिस ने सहजराम पुत्र मथुरा, लल्लन पुत्र सहजराम, परसनाथ पुत्र सहजराम, लक्ष्मी पुत्री लल्लन, विष्णु पुत्र सहजराम तथा बालक लाल पुत्र सहजराम निवासी पूरे मल्हाह मजरे बरसंडा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर निगरानी की जा रही है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भक्ति ही भगवान की कृपा प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन : शुभम शास्त्री

Thu Jun 25 , 2026
भक्ति ही भगवान की कृपा प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन : शुभम शास्त्री जामों/अमेठी। विकास खंड जामों मुख्यालय के निकट स्थित ग्राम पूरे धाराधरी में 19 जून से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान उद्धव […]

You May Like

Breaking News