पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अमेठी में कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरियों की सघन जांच

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अमेठी में कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरियों की सघन जांच

अमेठी। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देश पर जनपदभर में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र तथा जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरियों की सघन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संस्थानों के पंजीकरण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण किया गया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आग बुझाने वाले यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जिट) तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालकों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी संस्थान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या कोई कमी पाई गई तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अमेठी पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान छात्र-छात्राओं के सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

जिला संवाददाता : ओम नारायण मिश्र, अमेठी

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतिम बड़े मंगलवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल नगर भोज एवं छप्पन भोग भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Wed Jun 24 , 2026
अंतिम बड़े मंगलवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल नगर भोज एवं छप्पन भोग भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जगदीशपुर, अमेठी। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर जगदीशपुर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीहनुमान जी […]

You May Like

Breaking News