भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री बजरंगबली प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री बजरंगबली प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

सह संपादक विनायक गिरी

बाराबंकी (रामनगर)। अमोली कीरतपुर स्थित बाबा बृजभूषण सागर धाम छोटी हनुमानगढ़ी मंदिर में श्री बजरंगबली प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं वैदिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा से हुई, जो महादेवा अभारन घाट तक पहुँची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महादेवा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पवित्र जल से कलश भरकर पूजन कराया गया। इसके उपरांत श्रद्धालु कलश लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुँचे, जहाँ विधिवत कलश स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से जुड़े पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया गया।

इस पावन अवसर पर मंदिर के मुख्य महंत श्री श्री 1008 उत्तम गिरि जी महाराज (श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) के करकमलों द्वारा वैदिक विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया जा रहा है। वहीं मंदिर व्यवस्थापक विनायक गिरि महाराज की विशेष उपस्थिति रही। कथा-वाचक पंडित विष्णु कुमार शास्त्री जी के सान्निध्य में समस्त धार्मिक कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हो रहे हैं।

कार्यक्रम में अंशुमान सिंह (पत्रकार), कमलेश पांडे, रामू गोस्वामी, आकाश गिरि, पुष्पेंद्र गिरि सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” एवं “जय बजरंगबली” के जयघोषों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। आयोजकों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धा, आस्था एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को समर्पित यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दे रहा है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जामों में निकाला गया कैंडल मार्च, मृत छात्रों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Wed Jun 24 , 2026
जामों में निकाला गया कैंडल मार्च, मृत छात्रों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि अमेठी, जामों। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना में 15 छात्रों की दर्दनाक मृत्यु से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक हादसे से व्यथित जामों कस्बे […]

You May Like

Breaking News