अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना जामो परिसर में हुआ योगमय आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना जामो परिसर में हुआ योगमय आयोजन

अमेठी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद अमेठी के जामो ब्लॉक मुख्यालय स्थित थाना जामो परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया, जिसमें महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने का संदेश भी दिया गया।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक प्रभावी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवनशैली में स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित कई अन्य जीवनशैली जनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर का वातावरण पूरी तरह योगमय रहा तथा सभी प्रतिभागियों ने योग के महत्व को समझते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

जिला संवाददाता: ओम नारायण मिश्रा अमेठी

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री बजरंगबली प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

Sun Jun 21 , 2026
भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री बजरंगबली प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सह संपादक विनायक गिरी बाराबंकी (रामनगर)। अमोली कीरतपुर स्थित बाबा बृजभूषण सागर धाम छोटी हनुमानगढ़ी मंदिर में श्री बजरंगबली प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं वैदिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की […]

You May Like

Breaking News