प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग हैण्डबाल खेल प्रतियोगिता का 18 दिसम्बर को होगा जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स।

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग हैण्डबाल खेल प्रतियोगिता का 18 दिसम्बर को होगा जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स।

अमेठी। खेल निदेशालय, उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग हैण्डबाल खेल प्रतियोगिता का जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जूनियर बालक वर्ग हैण्डबाल खेल प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 18 दिसम्बर 2023 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 19 दिसम्बर 2023 तथा जिला खेल कार्यालय बाराबंकी में 22 दिसम्बर 2023 से 25 दिसम्बर 2023 तक प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 18 दिसम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे राज गौरव पब्लिक स्कूल, अमेठी में आयोजित कराया जायेगा तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हज यात्रियों के सुविधा के लिए जनपद में 05 ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर किये गये स्थापित।

Sat Dec 16 , 2023
हज यात्रियों के सुविधा के लिए जनपद में 05 ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर किये गये स्थापित। अमेठी। निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि हज-2024 हेतु जिले में हज यात्रियों के सुविधार्थ जनपद के राज्यानुदानित मदरसों व सामाजिक संस्थाओं में हज ई-सुविधा […]

You May Like

Breaking News