फर्जी GST फर्मों के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्जी GST फर्मों के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राकेश कुमार मिश्रा, संवाददाता

लखनऊ। क्राइम ब्रांच, लखनऊ ने थाना इटौंजा में दर्ज मुकदमा संख्या 156/2025 की जांच के दौरान फर्जी GST फर्मों के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुख्य अभियुक्त बुद्धि प्रकाश अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी कंपनियों के संचालन का खुलासा हुआ है।

पुलिस द्वारा की गई तकनीकी जांच और विश्लेषण के दौरान 10 IMEI नंबरों से जुड़े कुल 225 मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त हुई। इन नंबरों के सत्यापन में 107 मोबाइल नंबर विभिन्न कंपनियों के पंजीकरण से जुड़े पाए गए। जांच के दौरान कई कंपनियां संदिग्ध एवं फर्जी प्रकृति की मिलीं, जिनका उपयोग कथित रूप से वित्तीय अनियमितताओं और कर चोरी के लिए किया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कम से कम चार फर्जी फर्मों का संचालन कर रहा था। इन फर्मों से जुड़े बैंक खातों में लगभग 2.5 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन का पता चला है। पुलिस ने संदिग्ध खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों और फर्मों की गहन जांच जारी है।

क्राइम ब्रांच का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य और आरोपी भी सामने आ सकते हैं। पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों, बैंकिंग लेन-देन और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध), पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, आईपीएस किरण यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फर्जी GST फर्मों के इस नेटवर्क से जुड़े सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराधों और कर चोरी से जुड़े मामलों पर पुलिस की विशेष नजर है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना जामो परिसर में हुआ योगमय आयोजन

Sun Jun 21 , 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना जामो परिसर में हुआ योगमय आयोजन अमेठी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद अमेठी के जामो ब्लॉक मुख्यालय स्थित थाना जामो परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया, जिसमें महिला एवं पुरुष पुलिस […]

You May Like

Breaking News