ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद,,,

ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद,,,

राकेश कुमार मिश्रा, संवाददाता

लखनऊ के ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार के अवसर पर लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित एलडीए कॉलोनी, ज्वाला देवी मंदिर चौराहे पर श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजन मुख्य रूप से कौस्तुभ तिवारी एवं प्रशांत शुक्ला के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के साथ हुई पूजा के उपरांत हनुमान जी को पूरी, सब्जी, चावल, छोला एवं बूंदी का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया भंडारे के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान रहा भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनसेवा का भी संदेश दिया उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन कौस्तुभ तिवारी व प्रशांत शुक्ला की सराहना करते हुए इसे समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इजहार अहमद, अनुराग शुक्ला, राहुल अवस्थी, हर्षित शुक्ला, आशुतोष सिंह, अनीश कुमार, निशांत शुक्ला, प्रवीण बाजपेई, दुर्गेश शुक्ला, अमित शुक्ला, श्याम प्रसाद शुक्ला, ऋषि चौरसिया सचिन जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा प्रसाद ग्रहण किया

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सातवें बड़े मंगलवार पर जगदीशपुर में विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue Jun 16 , 2026
सातवें बड़े मंगलवार पर जगदीशपुर में विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अमेठी/जगदीशपुर। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर में भाजपा नेता रामहेत वैश्य के सौजन्य से श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। […]

You May Like

Breaking News