प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग फुटबाल खेल प्रतियोगिता का 18 दिसम्बर को होगा जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स।
अमेठी। खेल निदेशालय, उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग फुटबाल खेल प्रतियोगिता का जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सीनियर पुरूष वर्ग फुटबाल खेल प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 18 दिसम्बर 2023 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 20 दिसम्बर 2023 तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय बस्ती में 28 दिसम्बर 2023 से 04 जनवरी 2024 तक प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 18 दिसम्बर 2023 को सायं 3 बजे एच0ए0एल0 कोरवा, अमेठी में आयोजित कराया जायेगा तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।




