पत्रकार समिति की टीम ने मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

पत्रकार समिति की टीम ने मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
संवाददाता – गंगेश पाठक

उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की प्रबंध प्रतिनिधि मंडल टीम ने शुक्रवार को मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम अंबेडकर से शिष्टाचार भेंट की। मिशन सुरक्षा परिषद भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी संगठन है।

भेंटवार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने संस्था की आगामी गतिविधियों और पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा, कार्य में आ रही चुनौतियों, तथा समाज में पत्रकारिता की भूमिका पर भी अपने विचार साझा किए।

गंगाराम अंबेडकर ने समिति के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की अहम भागीदारी है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष और निष्कपट पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, मिशन सुरक्षा परिषद द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद व सहयोग को बढ़ाने की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

समिति के प्रतिनिधियों ने भी विश्वास जताया कि संस्था पारदर्शी कार्यप्रणाली और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहेगी।

इस मौके पर दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी सहयोग और संवाद बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती व सम्मान समारोह में शामिल होने को संजय निषाद को आमंत्रण

Sat Sep 13 , 2025
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती व सम्मान समारोह में शामिल होने को संजय निषाद को आमंत्रण संवाददाता – गंगेश पाठक लखनऊ। उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के प्रतिनिधि मंडल ने आज भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल निषाद पार्टी के संस्थापक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से भेंट […]

You May Like

Breaking News