मॉरीशस के दौरे पर विक्रम मिसरी, संबंधों को मजबूत बनाने पर दिया जोर

मॉरीशस के दौरे पर विक्रम मिसरी, संबंधों को मजबूत बनाने पर दिया जोर

पोर्ट लुईस। मॉरीशस के दौरे पर गए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक के दौरान विदेश सचिव ने पीएम रामगुलाम को उनकी हालिया चुनावी जीत पर बधाई दी और उन्हें भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए गए निमंत्रण को दोहराया।
20 दिसंबर को अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पोर्ट लुईस पहुंचे विदेश सचिव ने पीएम रामगुलाम के अलावा राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल, उप प्रधानमंत्री पॉल बेरेंजर और मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने विभिन्न बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम पर चर्चा की। मिसरी ने मॉरीशस के विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
उन्होंने भारत-मॉरीशस के गहरे और स्थायी संबंधों को रेखांकित करते हुए दोनों देशों की साझा संस्कृति, इतिहास और विरासत पर आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाने की बात कही।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश सचिव ने अप्रवासी घाट का दौरा किया, जो भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने संबंधों को दर्शाता एक मार्मिक स्थल है। उन्हें मॉरीशस में भारत द्वारा विकसित की जा रही परियोजनाओं को देखने का भी अवसर मिला, जिसमें सिविल सर्विस कॉलेज और कैप माल्हेरेक्स में एक क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा यह यात्रा निरंतर उच्च-स्तरीय संपर्कों का हिस्सा है और यह दर्शाती है कि भारत मॉरीशस के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है। हमारी ‘पड़ोसी प्रथम’, ‘विजन सागर’, ‘अफ्रीका फॉरवर्ड’ नीतियों और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, इस यात्रा ने दोनों देशों और हिंद महासागर क्षेत्र की समृद्धि एवं विकास के लिए बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के लिए दोनों पक्षों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजवादी पार्टी ने चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन सादगी से मनाया, नेताजी की प्रतिमा का अनावरण

Mon Dec 23 , 2024
रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज़ यूपी   लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आज भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का जन्मदिन सादगी से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन इटावा के हैवरा स्थित चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में हुआ, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री […]

You May Like

Breaking News