खोए मोबाइल लौटाकर लखनऊ पुलिस ने बिखेरी खुशियां, 65 फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपे

खोए मोबाइल लौटाकर लखनऊ पुलिस ने बिखेरी खुशियां, 65 फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपे

संवाददाता राकेश कुमार मिश्रा 

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सेल, जोन-दक्षिणी ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया साइबर सेल की टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग अभियान चलाकर विभिन्न जनपदों एवं राज्यों से 65 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल ने खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए व्यापक कार्रवाई की पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनंद के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने तकनीकी सहायता और विभिन्न जनपदों की पुलिस के समन्वय से मोबाइल फोनों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत बुलाकर सौंप दिए लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी मोबाइल स्वामियों ने लखनऊ पुलिस और साइबर सेल की कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं उपायुक्त दक्षिणी जोन के अमित कुमार आनंद ने कहा कि

साइबर सेल, जोन-दक्षिणी की इस उपलब्धि के इस वर्ष 2026 में अब तक कुल 119 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रुपये है

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like