दण्डेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

दण्डेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

जगदीशपुर अमेठी।

क्षेत्र स्थित प्राचीन दण्डेश्वर धाम में सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैसे तो प्रत्येक सोमवार को यहां सैकड़ों श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं, लेकिन आज सुबह करीब चार बजे से ही मंदिर परिसर और गोमती तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

श्रद्धालुओं ने पहले गोमती नदी में स्नान कर विधि-विधान से भगवान शिव का जल, पुष्प, बेलपत्र आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया तथा बाबा दण्डेश्वर के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।इस अवसर पर समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू यज्ञसैनी , नीरज कौशल सहित अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को खीर, हलवा, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण कर भक्तों ने आयोजकों की सराहना की पूरे दिन दण्डेश्वर धाम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों एवं स्वयंसेवकों का भी सराहनीय योगदान रहा।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़े मंगल पर जामों में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Tue Jun 16 , 2026
बड़े मंगल पर जामों में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जामों (अमेठी)। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर अमेठी जनपद के जामों मुख्यालय स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News