सरकार पीड़ित परिवारों के साथः डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

सरकार पीड़ित परिवारों के साथः डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ। कैसरबाग मछली मंडी में पुराने पेड़ के गिरने से हुए हादसे पर सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।

 

मंगलवार को हादसे की जानकारी मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत व बचाव कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए और प्रत्यक्षदर्शियों से पूरी जानकारी हासिल की। हादसे में रामू नामक व्यक्ति की मृत्यु हुई जबकि रिजवान, शोएब, अभिषेक और मोहम्मद अरमान रसूल घायल हुए हैं।

 

डिप्टी सीएम बलरामपुर अस्पताल पहुँचे और घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने निःशुल्क इलाज और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पाठक ने जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में सभी पुराने पेड़ों को चिन्हित कर नियमानुसार हटवाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे टाले जा सकें।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेठी में अग्नि सचेतक प्रशिक्षण अभियान, ग्रामीण युवाओं को आग से बचाव के गुर सिखाए

Tue Sep 16 , 2025
अमेठी में अग्नि सचेतक प्रशिक्षण अभियान, ग्रामीण युवाओं को आग से बचाव के गुर सिखाए संवाददाता – गंगेश पाठक अमेठी। पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवा) लखनऊ के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में आज अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र अमेठी पर अग्नि सचेतक […]

You May Like

Breaking News